फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Amavasya fair tomorrow, devotees will have to face many problems

Chitrakoot News: अमावस्या मेला कल, श्रद्धालुओं को कई समस्याओं से जूझना पडे़गा

Wed, 23 Jul 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Amavasya fair tomorrow, devotees will have to face many problems
रामघाट की सीढि़यों के ऊपर फैली गंदगी व कींचड़। - फोटो : संवाद
चित्रकूट/खोही। सावन की हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को है। 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस बार धर्मनगरी में कई अव्यवस्थाएं हैं। रामघाट पर लगी स्ट्रीटलाइट खराब है। सड़कों की हालत खस्ता होने से जगह-जगह जलभराव है। मेला क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ाई है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो लाखों श्रद्धालु परेशान होंगे।
विज्ञापन

दस दिन के अंदर दो बार मंदाकिनी में आई बाढ़ से रामघाट पर लगी स्ट्रीट लाइटें सहित अन्य बिजली के उपकरण, सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए थे। आरती स्थल पर लगे उपकरण भी खराब हो गए। इसके अलावा भी रामघाट पर कई समस्याएं हैं। एमपी क्षेत्रों की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। चित्रकूट-जानकीकुंड रोड, हनुमान धारा रोड, रामघाट से कामतन मोहल्ला जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इसमें बारिश का पानी भरा है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद बुद्ध प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। सबसे ज्यादा सड़कों की हालत खराब है। चित्रकूट-जानकीकुंड में अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। आज तक रोड किनारे मलबा पड़ा है। नाला भी अधूरा है। बिजली की आपूर्ति के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती है। अमावस्या मेला को देखते हुए बिजली की आपूर्ति 24 घंटे की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शिवशरणप्पा ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि रामघाट की स्ट्रीट लाइटें सही करा दी जाएं। धर्मनगरी के रामघाट सहित अन्य स्थानों की सफाई करा दी जाए। नगर पालिका के ईओ लालजी यादव ने बताया कि पूरे रामघाट की सफाई कार्य जारी है। अमावस्या तक इस काम को पूरा किया जाएगा।

इनसेट
कुछ ऐसा ही हाल तरौंहा में
चित्रकूट। शहर के तरौंहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक श्रद्धालु पहुंच नहीं पा रहे हैं। रास्ते में जलभराव , अतिक्रमण व गडढों से भक्त परेशानहैं। स्थानीय रमेश कुमार, संतोष, मनीष व गुलाब आदि ने बताया कि कई बार एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की लेकिन कोई काम नहीं हुआ है। सावन माह में मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed