फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Allegations of irregularities in the construction of fair price shops, complaint to DM

Chitrakoot News: उचित दर दुकान निर्माण में अनियमितता का आरोप, डीएम से शिकायत

Sat, 17 Jan 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 17 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the construction of fair price shops, complaint to DM
चित्रकूट। कर्वी तहसील के अमानपुर गांव में सरकारी उचित दर विक्रेता के निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधान पर ग्राम सभा की बैठक कराए बिना, फर्जी प्रस्ताव से एक अनुपयुक्त स्थान पर दुकान का निर्माण कराने का आरोप लगाया है। इसे लेकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को एक शिकायती पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शासन के निर्देशों के अनुसार, उचित दर विक्रेता की दुकान के लिए भूमि का चयन ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित करके किया जाना चाहिए था लेकिन अमानपुर गांव की प्रधान ने ग्राम सभा की कोई बैठक आयोजित नहीं की। बावजूद इसके कोटेदार को बुलाए बिना अपने घर पर ही एक फर्जी प्रस्ताव तैयार कर लिया। ग्रामीणों ने जिस स्थान पर दुकान का निर्माण कराया जा रहा है, उसकी उपयुक्तता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीण रामसजीवन, उमाकांत, राजा, राममोहित, माया देवी, देवमती, मुन्नीलाल का आरोप है कि वह स्थान एक नाले के पास है, जहां साल भर पानी बहता रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे उस स्थान पर भारी जलभराव होता है। इसके अलावा, दुकान तक पहुंचने के लिए कोई सुगम मार्ग भी नहीं है। ऐसे में, इस स्थान पर दुकान बनने से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed