{"_id":"6780195bd7e055f420033454","slug":"allegations-of-appropriating-government-land-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112342-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सरकारी जमीन की मालियत लगाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सरकारी जमीन की मालियत लगाने के आरोप
विज्ञापन
चकबंदी की चौपाल में ग्रामीणों से बातचीत करते एडीएम राजेश प्रसाद ।
- फोटो : संवाद
मानिकपुर/सरैंया/चित्रकूट। चकबंदी ग्राम चौपाल खरौंध और ऐंचवारा में लगाई गई। इसमें किसानों ने कर्मचारियों पर सरकारी भूमि की मालियत लगाने का आरोप लगाया। उपसंचालक चकबंदी अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों को अभिलेख दुरुस्त करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
मानिकपुर तहसील के खरौंध गांव में आयोजित चौपाल में उप संचालक चकबंदी अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहरलाल वर्धन के साथ किसानों की समस्याएं सुनी। बताया कि खरौंध गांव में अंतिम अभिलेख तैयार किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर सरकारी भूमि की मालियत लगवा दी है।
एडीएम ने मौके पर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही संदर्भ के माध्यम से अभिलेख दुरुस्त करने की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने बताया कि यहां धारा 23 पूर्ण हो गई है। इसके बाद पैमाइश की कार्रवाई भी हो गई है। सहायक चकबंदी अधिकारी राकेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान लवकुश यादव, चकबंदी लेखपाल व चकबंदी कर्ता समेत क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।