{"_id":"61535dee8ebc3e624a3eb76a","slug":"akhil-and-shivam-won-the-race-chitrakoot-news-knp655073919","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में अखिल व शिवम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में अखिल व शिवम ने बाजी मारी
विज्ञापन
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में दौड़ में शामिल प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी (चित्रकूट)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओपन ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्व. लाला भाई इंटर कालेज कपना, पहाड़ी के मैदान में हुई ।बालक वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में अखिल सोनी प्रथम, ऋतिक सिंह द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में शिवम पटेल प्रथम व शिवम गोस्वामी द्वितीय एवं 1500 मीटर दौड़ में चुन्नू प्रजापति प्रथम, अंबिका शुक्ला द्वितीय रहे।
मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ पर खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने खेलकूद का महत्व बताया। गोला फेंक में सचिन यादव प्रथम, राजू शुक्ला द्वितीय, डिस्कस में सचिन यादव प्रथम, शिवभजन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शबीना बनो प्रथम, पूजा देवी द्वितीय, शालिनी यादव तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में में शबीना बानोे प्रथम, पूजा देवी द्वितीय व अंजू यादव तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में पूजा यादव प्रथम, अंजू यादव द्वितीय व 800 मीटर दौड़ में आंचल सिंह प्रथम, शालिनी यादव द्वितीय व केतकी यादव तृतीय रहीं। वालीबॉल में इटौरा विजेता एवं अरछा बरेठी उप विजेता रहा। कबड्डी में इटौरा विजेता रहा। बालक वर्ग कबड्डी में पिलखिनी विजेता व उप विजेता अरछा बरेठी रहा। बालीवाल में सरधुवा विजेता व इटौरा उप विजेता रहा। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक मंडल में जिला व्यायाम प्रशिक्षक मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, आयोजन सचिव उदयभान सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, नीतेश शुक्ला, व्यायाम शिक्षक श्यामसुंदर यादव, श्रीकेशन, जय सिंह, रमेश वर्मा, अवधेश कुमार सिंह, संजय कुमार, खेलकूद प्रभारी सच्चिदानंद, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में लंबी कूद में प्रतिभाग करती प्रतिभागी। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन