फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After dispute, wife committed suicide by hanging herself, policeman husband shot himself

Chitrakoot News: विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाया, सिपाही पति ने गोली मार खुदकुशी की

Wed, 24 Apr 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
After dispute, wife committed suicide by hanging herself, policeman husband shot himself
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के एक घंटे बाद ही सिपाही पति ने रास्ते में सरकारी रायफल ठोंढी में सटाकर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सिपाही जीआरपी झांसी में तैनात है। वह दो दिन पूर्व चुनाव डयूटी से लौटकर घर आया था।
विज्ञापन

देवकली गांव निवासी जीआरपी सिपाही मयंक कुमार पटेल (26) लोकसभा चुनाव में पहले चरण की मतदान ड्यूटी बिजनौर में करके
21 अप्रैल की शाम को घर आया था।
पिता पुत्र जौहरी प्रसाद ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी कुसुम देवी (23) से विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने 22 अप्रैल की रात लगाकर फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद इसकी जानकारी होने पर सिपाही मयंक ने थाने में सूचना देने की बात कह घर से निकला था। रास्ते में ग्राम प्रधान के घर के सामने उसने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

देर रात सूचना पर पहुंचे एसपी अरुण कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रायफल को कब्जे में लेकर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
एसपी ने बताया कि आरक्षी मयंक चुनाव ड्यूटी के बाद घर आया था। 22 अप्रैल की रात पत्नी ने फंदा लगा लिया। यह जानकारी आरक्षी ने छत में सो रहे पिता को दी और घर से चला गया। प्रधान के घर के समीप रायफल से सिर में गोली मार ली। जिससे सिपाही की मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed