फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Addict relatives ruined two families

नशेड़ी रिश्तेदारों ने उजाड़ दिए दो परिवार

Wed, 04 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Addict relatives ruined two families
चित्रकूट से, हर्ष फायरिंग में दो की मौत के बाद पूछताछ करते एसपी अतुल शर्मा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ/राजापुर(चित्रकूट)। राजापुर थाना क्षेत्र के अतरसुई गांव में द्वारचार के दौरान नशेड़ी रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग में दो परिवार उजाड़ दिए। इसमें दूल्हे के दादा और बहनोई की मौत हो गई। वहीं, दूल्हे के चाचा और पड़ोसी घायल हैं।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी बबली व महेश रिश्तेदार के साथ ही दोस्त भी हैं। बबली दूल्हे का चाचा है, जबकि महेश दूल्हे का फूफा है। बताया गया कि शादी के समय दोनों ने जनवासे में साथ में बैठकर जमकर शराब पी थी। इसके बाद द्वारचार के समय भी आसपास ही बैठे थे और जवाबी फायरिंग करने लगे। नामजद महेश यादव के बारे में बताया जाता है कि पहले भी कई मौकों पर बेवजह गोली चला चुका है। उसके पास दोनाली बंदूक का लाइसेंस है। चुनाव के समय सभी असलहे थाने में जमा थे लेकिन अब चुनाव अधिसूचना समाप्त होते ही सभी लोग अपने असलहे घर ले आए हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि परिजनों ने कई बार दोनों को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत दोनों कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। असलहों में कारतूस लोड करते समय ही दो लोगों को गोली लग गई। कारतूसों के छर्रे दो अन्य बरातियों को लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामकरन के चेहरे के पास लगी गोली आर पार कर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके विपरीत रामलखन को कंधे के नीचे गोली लगी। इसकी अस्पताल में मौत हुई। अन्य के हाथ व पेट में छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हर्ष फायरिंग जान गंवाने वाला रामलखन पेशे से किसान था। उसकी पत्नी रानी देवी ने बताया कि उसके तीन पुत्र एक पुत्री है। इसी प्रकार जान गंवाने वाला दूल्हे का जीजा रामकरन का परिवार भी कृषि पर आश्रित है। उसकी पत्नी ज्ञानू ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। इस घटना के बाद इन दोनों परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। सदर विधायक सपा के अनिल प्रधान और समाजसेवी रज्जब अली ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।
बुंदेलखंड में बंदूक लेकर चलने का है शौक
चित्रकूट। बुंदेलखंड क्षेत्र में आज भी बंदूक लेकर चलने का दिखावा बंद नहीं हो रहा है। बरातों में कई लाइसेंसी धारक बंदूक लेकर चलते हैं। जिसमें जवाबी हर्ष फायरिंग शुरू हो जाती है। इस तरह से कई बार हर्ष फायरिंग की घटनाएं गांवों में हो चुकी हैं। (संवाद)
तीन दिन पहले पहाड़ी व कर्वी में हुई थी हर्ष फायरिंग
चित्रकूट। शहर के कलक्ट्रेट मार्ग पर एक विवाह घर में सगाई कार्यक्रम में जमकर हर्ष फायरिंग हुई थी लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इसी प्रकार पहाड़ी व राजापुर क्षेत्र में भी हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया था जिसमें पहाड़ी थाने में एक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। (संवाद)

--------------
राइफल या डबल बैरल से लगी गोली उठ रहे सवाल
चित्रकूट। राइफल और डबल बैरल से चली गोली को लेकर सवाल उठ रहे हैं, कि आखिर पहले किसने गोली चलाई कौन सी गोली किसके लगी। इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed