फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   action

कार्य में लापरवाही न बरती जाएः मंडलायुक्त

Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
action
चित्रकूट। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। इसके बाद कुछ मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि आवेदकों के फार्म में मामूली कमी हो तो उसे सुधरवा कर मतदाता सूची में नाम जरूर दर्ज कराएं। साथ ही चेताया कि कार्य में लापरवाही किसी भी दशा में न बरती जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने जिले के मतदेय स्थलों की समीक्षा की। सदर चित्रकूट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल के बीएलओ से प्राप्त फार्मों का निरीक्षण किया गया। जिले में पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त सभी फार्म के गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि किसी फार्म में कोई कमी दिखती है तो तत्काल आवेदक से संपर्क कर उसको पूर्ण कराकर निस्तारण कराएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिले में 18 से 19 वर्ष के आयु तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में परिवर्तित करना हो तो उस काम में लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed