{"_id":"61a7113430c096121618f906","slug":"action-chitrakoot-news-knp666985146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मेडिकल कालेज बांदा के प्रमुख डा. संतोष बर्मन ने मंगलवार को तीन सदस्यीय टीम के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं व योजनाओं एवं अस्पतालों का रखरखाव की जांच के लिए यहां आई है। सभी वार्डों और अन्य स्थानों का निरीक्षण करने के बाद स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में चहारदीवारी न होने से सुरक्षा और सफाई व्यवस्था में व्यवधान है, इसका निराकरण कराने के लिए शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।
निरीक्षण दल के प्रभारी डा. बर्मन ने कहा कि जांच की गई है कि सरकार द्वारा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं जनता को मिल रही है की नहीं। इस दौरान संतोषजनक स्थिति पाई गई है यहां पर फार्मेंसी, लैब, ओपीडी की अच्छी व्यवस्था है।
अस्पताल में चहारदीवारी न होने से सुरक्षा और सफाई व्यवस्था में व्यवधान है इसका निराकरण कराने के लिए शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। कुछ तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर की व्यवस्था ध्वस्त होने की शिकायत की जिस पर उन्होंने कहा कि इसको शीघ्र ठीक कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई में भी कुछ कमियां पाई गईं है इसमें और बेहतर साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए हैं ।
विज्ञापन
टीम में प्रयागराज से आए डा. शुभेन्दु विक्रम सिंह, फतेहपुर से डा. कैफ अख्तर शामिल रहे। इस दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार, चीफ फार्मेसिस्ट महेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन रामलाल सिंह, अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।