फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Accused of kidnapping a minor acquitted

Chitrakoot News: नाबालिग के अपहरण का आरोपी बरी

Tue, 09 Jun 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 09 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a minor acquitted
चित्रकूट। अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट रेनू मिश्रा ने नाबालिग के अपहरण समेत अन्य मामले में आरोपी को संदेह के आधार पर दोषमुक्त किया। यह मामला कर्वी कोतवाली से जुड़ा है।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने वर्ष 2019 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 13 मार्च 2019 को उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया था। जाते समय बेटी 10 हजार रुपये व जेवर भी ले गई। यह आरोप बांदा के थाना तिंदवारी के सेमरी निवासी नंद किशोर उर्फ पंचू कुशवाहा व आशा पर लगा था। विवेचक ने मामले की विवेचना कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी नंद किशोर उर्फ पंचू को संदेह के आधार पर दोषमुक्त कर जमानत बंध पत्र निरस्त किया। अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 437, के प्रावधानों के अनुपालन में उसके द्वारा 50 हजार रुपये का निजी बंधपत्र दाखिला करने साथ ही निर्णय की तारीख से सात दिन में नंद किशोर उर्फ पंचू कुशवाहा द्वारा उतनी ही राशि की दो जमानतें दाखिल की जाएं।
विज्ञापन

--------

मारपीट में आरोपी को मिली अग्रिम जमानत

चित्रकूट। न्यायालय सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने मारपीट के मामले में आरोपी सीमा सोनी को अग्रिम जमानत दे दी है। न्यायालय ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर जमानत दी। इतनी ही राशि की एक जमानत भी दाखिल करनी होगी। यह मामला कर्वी कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के सुनारनपुरवा शिवरामपुर निवासी तुलसी सोनी छह जून 2025 की रात को घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के सुरेंद्र सोनी उर्फ सोनू, सीमा सोनी, संतोष सोनी और रोशनी ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी सीमा सोनी के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी डाली थी। सीमा सोनी का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। सभी तथ्यों को देखते हुए न्यायाधीश ने कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed