{"_id":"6a59181464f5a51d190694d9","slug":"accused-drove-the-victim-around-on-a-bike-for-hours-after-the-gang-rape-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-133766-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गैंगरेप के बाद घंटों तक बाइक पर घुमाते रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गैंगरेप के बाद घंटों तक बाइक पर घुमाते रहे आरोपी
विज्ञापन
-40 किमी दूर रामघाट में बैठाया
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के जंगल में आरोपियों ने नाबालिग से पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में घंटों तक उसे बाइक पर घुमाया। फिर घटनास्थल से करीब 40 किमी दूर कर्वी के रामघाट ले गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद उसे कर्वी के एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ते हुए किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान आरोपियों ने उसके साथ आए युवक के हाथ दुपट्टे से बांध दिए थे। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद दो आरोपी युवक की बाइक लेकर मानिकपुर की ओर चले गए और खाने-पीने का सामान लेकर वापस लौटे। इस दौरान तीसरा आरोपी पीड़िता और युवक की निगरानी करता रहा। मौका मिलते ही उसका साथी वहां से भाग निकला। आरोपी उसे करीब तीन-चार घंटे तक जंगल में रोके रहे। इसके बाद दो आरोपी उसी बाइक पर बैठाकर मारकुंडी और हनुमानधारा होते हुए रामघाट पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद उसे कर्वी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया और धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह बस पकड़कर अपने घर पहुंची और देर रात मानिकपुर थाने में पूरी घटना की तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।