{"_id":"607091948ebc3e8ca254567d","slug":"accident-me-2-ghayal-chitrakutt-news-knp62254751","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से दो मजदूर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से दो मजदूर गंभीर
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित कोठिलहाई गांव में ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गये। दोनों की हालत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
रैपुरा थाना इटवा मोहलिया गांव निवासी हरछठिया (25) पुत्र भावनीदीन, विमलेश (25) पुत्र मुन्ना कुशवाहा बृहस्पतिवार को मजदूरी करने के लिए जिला मुख्यालय आये थे। बाइक से घर लौटते समय कोठिलिहाई गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
वही सीतापुर चौकी अंतर्गत सीतापुर कस्बा निवासी महिमा (17) पुत्री कौशल गुरुवार की सुबह कोटे की दुकान में अनाज लेने जा रही थी। जब रामघाट के पास पहुंची तो एक बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।