फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   accident in chitrakoot up, two people died

यूपी: चित्रकूट-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और बस की भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत

Sat, 15 May 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 May 2021 09:28 AM IST
सार

रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालापुर बाल्मीकि नदी के पास खड़ी बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। बस सूरत से वाराणसी जा रही थी।

विज्ञापन
accident in chitrakoot up, two people died
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट के रैपुरा थाना अंतर्गत लालापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। सात मामूली घायल है। बस सूरत से मजदूरों को लेकर जिला मिर्जापुर जा रही थी। शनिवार की सुबह छह बजे लालापुर गांव के वाल्मीकि नदी के किनारे विश्राम के लिए चालक ने बस को रोक दिया।
विज्ञापन


इसी बीच मऊ की ओर जा रहे एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे जगदीश प्रसाद (45) पुत्र लालमन निवासी बम्हनी गांव थाना विंधाचल व गणेश (36) पुत्र सुग्रीव निवासी संत कबीर नगर गांव परसिया थाना बेल्हा की मौत हो गई। सुनील सिंह, महेश कुमार, सुरेंद्र कुमार निवासी शंकरगढ़, मोहन लाल, अमित सिंह निवासी विध्यांचल जिला मिर्जापुर व अरूण रैदास निवासी नैनी प्रयागराज घायल हो गये।
विज्ञापन


सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गये। मृतक जगदीश के पुत्र अशोक ने बताया कि मृतक सूरत में मजदूरी करता था। बस में अधिकांश प्रवासी मजदूर ही बैठे थे। पत्नी कुसम देवी को रो-रोक कर बुरा हाल है। दो पुत्र अशोक व राजेंद्र सहित तीन पुत्री अक्षिता, निशा व इंदु  हैं। मौके पर थानाध्यक्ष रैपुरा सुशील चंद्र शर्मा पहुंचकर प्रवासी मजदूरों की सहायता की। मृतक दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है। ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed