{"_id":"609bf9a48ebc3ef1af0459a9","slug":"accident-bike-ambulance-police-truck-chitrakutt-news-knp6280364137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार होमगार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार होमगार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
आटा। बाइक से ड्यूटी करके घर जा रहे होमगार्ड को तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार होमगार्ड हेलमेट नही लगाए था।
आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गुरु निवासी अखिलेश इन दिनों कोंच में ड्यूटी पर कार्यरत था। जिसके चलते बुधवार शाम को वह ड्यूटी करके वापस अपने गांव बाइक से लौट रहा था। जब वह नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास से गुजर रहा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक होमगार्ड की पत्नी का प्रतिमा है, जो बीएलओ है। जबकि दो बच्चे आदर्श (18) व आदित्य (13) है।
(संवाद)