{"_id":"69ac6bd2092ac08fd801da41","slug":"access-to-religious-places-will-be-easy-a-two-lane-road-will-be-built-at-a-cost-of-rs-159-crore-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-127967-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: धार्मिक स्थलों तक पहुंच होगी आसान, 159 करोड़ से बनेगा टू- लेन मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: धार्मिक स्थलों तक पहुंच होगी आसान, 159 करोड़ से बनेगा टू- लेन मार्ग
Sat, 07 Mar 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मध्य प्रदेश सरकार चित्रकूट जिले में भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान बनाएगी। इसके लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिस पर 159.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पहल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी और स्थानीय लोगों को भी लाभ पहुंचाएगी।
सतना-चित्रकूट के रामपुर चौरासी गांव से धारकुंडी आश्रम तक की 52 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में 3.75 मीटर चौड़ी यह सड़क अब सात मीटर चौड़ी यानी टू-लेन बनाई जाएगी। इस मार्ग में सरभंगा और सतीक्षणा आश्रम भी शामिल हैं। इस सड़क के लिए 125 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
इसी तरह, समेरिया से धारकुंडी आश्रम तक की 17.40 किलोमीटर लंबी सड़क को भी टू-लेन बनाया जाएगा। इस दूसरे मार्ग के लिए सरकार ने 34.80 करोड़ रुपये का बजट दिया है। चित्रकूट के एसडीएम जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों का महत्व
धारकुंडी, सतीक्षणा और सरभंगा आश्रम भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े हैं। इन स्थानों पर उन्होंने ऋषियों के दर्शन किए थे। आज भी यहां श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सड़कों के चौड़ीकरण से इन दुर्गम स्थानों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे न केवल धार्मिक यात्राएं सुगम होंगी, बल्कि क्षेत्र का विकास भी होगा।