{"_id":"666de725651d1571af0ce1e4","slug":"a-young-man-sleeping-outside-the-house-was-beaten-and-thrown-away-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107629-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: घर के बाहर सो रहे युवक को पीटकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: घर के बाहर सो रहे युवक को पीटकर फेंका
विज्ञापन
चित्रकूट। घर के बाहर सो रहे युवक को शराब के नशे में धुत तीन लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर कुछ दूरी पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के सेमरिया जगन्नाथवासी पवन त्रिपाठी (35) शुक्रवार की रात को घर के बाहर सो रहे थे। तभी गांव के तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर आए और पवन के साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे लाठी डंडों से पीट दिया और कुछ दूरी पर फेंक दिया और वहां से भाग गए।
घायल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने अभी तहरीर नहीं दी है। उसने बताया कि कुछ माह पूर्व शराब बेचने को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। जिसके चलते गांव के लोग उससे खुन्नस मानते थे।