{"_id":"68014ce29ac323240905ded4","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-due-to-a-love-affair-with-a-woman-from-his-family-chitrakoot-news-c-212-1-sknp1006-125093-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: परिवार की महिला से प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: परिवार की महिला से प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। परिवार की महिला से प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार को नरैनी के साहपाटन गांव के पाताल देवी स्थान निवासी पुष्पेंद्र (19) ने खेत में नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। चरवाहों ने देर शाम देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। काल डिटेल खंगाली जा रही है।
चाचा चुन्नू ने बताया कि पुष्पेंद्र के पिता रज्जा उर्फ राजकुमार अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। मां की चार माह पहले बीमारी से निधन हो चुका है। घर में दो बहनों में अकेला भाई था। चाचा के मुताबिक, बुधवार को दोपहर पुष्पेंद्र भैंस चराकर घर आया था। खाना खाकर वह बहन नीता से कहा कि वह मजदूरी का पैसा लेने जा रहा है। शाम को खुदकुशी की खबर आई।
बताया कि पुष्पेंद्र के परिवार की एक महिला से प्रेम प्रसंग भी था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। नरैनी सब इंस्पेक्टर इंदल कुमार ने बताया कि पुष्पेंद्र का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। काल डिटेल निकाली जा रही है।