फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A total of 9 positives including four of Divyang University in Chitrakoot, 7 won the battle.

चित्रकूट में दिव्यांग विवि के चार समेत कुल 9 पॉजिटिव, 7 ने जीती जंग

Sun, 23 Aug 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
A total of 9 positives including four of Divyang University in Chitrakoot, 7 won the battle.
चित्रकूट/खोही। जिले में रविवार को कुल 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें चार दिव्यांग विश्वविद्यालय के कर्मचारी/छात्र हैं। इसके अलावा रगौली जेल में एक, दो खोही बाजार, एक पहाड़ी व एक भैरो पागा मार्ग के मरीज हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 470 हो गई है।
विज्ञापन

पहले से पॉजिटिव मरीजों में 7 ने यह जंग जीतकर घर वापसी भी की है। सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 470 है। सात ने यह जंग जीतकर घर वापसी की है। इस प्रकार अब 135 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 955 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

कुल 602 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें से 9 को छोड़कर सभी निगेटिव रहीं। उधर जगदगुरुरामभद्राचार्य समेत उनके चार सुरक्षाकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर धर्मनगरी में प्रार्थनाओं का दौर दूसरे दिन भी चला। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed