फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A symbolic demonstration at the police station carrying the tricolor

तिरंगा लेकर थाने पर किया सांकेतिक प्रदर्शन

Mon, 15 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
A symbolic demonstration at the police station carrying the tricolor
फोटो-16- रैपुरा थाना परिसर में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी-संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ। अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता महासभा परिषद के कार्यकर्ताओं ने रैपुरा थाना परिसर में तिरंगा झंडा लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। रामनगर गांव के प्रधान व हन्ना गांव के प्रधान ने एक दूसरे पर मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता महासभा परिषद के कार्यकर्ता रविवार को रैपुरा थाने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि रामनगर निवासी प्रधान कामता प्रसाद वर्मा ने राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष व हन्ना गांव के प्रधान दीपक तिवारी के भाई राजीव तिवारी को जान से मारने का प्रयास किया है। उनको फोन के माध्यम से गाली गलौज कर ईष्ट देवता परशुराम के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामनगर प्रधान ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि हन्ना गांव निवासी राजीव तिवारी ने गांव आकर गो संरक्षण के लिए चंदा मांगा मना करने पर उसने जातिसूचक गाली गलौज कर मारने पीटने की धमकी दी है। रैपुरा थानाध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से प्रधानों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed