फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A student hanged herself in the hostel of Sadhguru Hospital.

Chitrakoot News: सद्गुरु चिकित्सालय के हॉस्टल में छात्रा ने फंदा लगा जान दी

Wed, 29 Apr 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 29 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A student hanged herself in the hostel of Sadhguru Hospital.
फोटो- 29 सीकेटीपी 35 कीर्ति तिवारी फाइल फोटो।
खोही (चित्रकूट)। नयागांव थाना क्षेत्र में स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के हॉस्टल में बुधवार को छात्रा ने दुपट्टा से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और खुदकुशी के कारणों की जांच करने में जुट गई। परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊ गंज निवासी कीर्ति तिवारी (20) विजन टेक्नीशियन की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह चिकित्सालय के हॉस्टल में रहती थी। छात्रा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। कमरे से दवाइयों का पर्चा भी मिला है। प्रबंधन ने बीमारी से परेशान होकर छात्रा के आत्मघाती कदम उठाने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

छात्रा के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने नाना-नानी के यहां रहती थी। नयागांव थाना प्रभारी गिरिजा शंकर बाजपेयी ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर देने नहीं गई थी छात्रा
छात्रा कीर्ति तिवारी सहित अन्य छात्राओं का बुधवार को पेपर था। करीब साढ़े आठ बजे सभी छात्राएं चली गईं लेकिन कीर्ति तबीयत खराब होने की बात कहकर पेपर देने नहीं गई। इसी बीच करीब साढ़े नौ बजे कुछ छात्राओं ने उसका शव पंखे से लटकते देखा और चिकित्सालय प्रबंधन को सूचना दी।

हॉस्टल की सुरक्षा पर उठे सवाल
हॉस्टल के कमरे में छात्रा के खुदकुशी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। आखिर खुदकुशी की घटना हॉस्टल के कमरे में कैसे हो गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी जबकि हॉस्टल में वार्डन, सुरक्षा गार्ड सहित अन्य कर्मचारी की नियुक्ति है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed