फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A second dumper collided from behind with a parked dumper, killing both drivers.

Chitrakoot News: खड़े डंपर में पीछे से भिड़ा दूसरा डंपर, दोनों के चालकों की मौत

Fri, 17 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 17 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A second dumper collided from behind with a parked dumper, killing both drivers.
फोटो 16 सीकेटीपी 02 रामलखन की फाइल फोटो-परिजन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बक्टा गांव के साईं मंदिर के पास बृहस्पतिवार भोर खड़े डंपर में पीछे से दूसरा डंपर टकरा गया। इससे दोनों डंपरों के चालक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों डंपर कबरई से गिट्टी लाद कर प्रयागराज जा रहे थे। चालक को नींद आने की वजह से दुर्घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन




प्रयागराज के मऊ आइमा थाना क्षेत्र के कमालतारा के मोहम्मदपुर सरायअली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई रामलखन (40) बुधवार की रात को कबरई से डंपर में गिट्टी लाद कर प्रयागराज आ रहा था। सुबह करीब चार बजे पहाड़ी के बक्टा गांव के साईं मंदिर के पास डंपर खड़ा कर टायर में घुसी गिट्टियां निकाल रहा था। तभी अचानक पीछे से कर्वी की ओर से आए दूसरा डंपर भाई के डंपर में भिड़ गया।
विज्ञापन




हादसे में उसका भाई और दूसरे डंपर का चालक हमीरपुर बिंवार थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव निवासी राघवेंद्र (35) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुनील ने बताया कि दूसरे डंपर के चालक को झपकी आ गई थी, इससे हादसा हुआ है। भाई के दो बेटी वंदना, शिवानी, एक बेटा सत्यम और पत्नी कुसुम देवी है। घटना की जानकारी मिलते ही सभी का हाल बेहाल हो गया। वहीं राघवेंद्र के एक बेटा रुद्रांश, एक बेटी अनन्या व पत्नी सुखवती देवी है।




राघवेंद्र के बड़े भाई दयाशंकर ने बताया कि उसके भाई ने घटनास्थल के करीब एक किमी पहले रुका था, चार मिनट पहले ही डंपर लेकर निकला था, शायद झपकी लगने की वजह से हादसा हो गया है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि दो डंपरों के भिड़ने की सूचना पर पहुंचे, घायलों को लेकर अस्पताल गए लेकिन मौत हो चुकी थी। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

फोटो 16 सीकेटीपी 02 रामलखन की फाइल फोटो-परिजन

फोटो 16 सीकेटीपी 02 रामलखन की फाइल फोटो-परिजन

फोटो 16 सीकेटीपी 02 रामलखन की फाइल फोटो-परिजन

फोटो 16 सीकेटीपी 02 रामलखन की फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed