फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A report has been filed against three people including BJP's state secretary and divisional president

Chitrakoot News: भाजपा के प्रदेश सचिव व मंडल अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against three people including BJP's state secretary and divisional president
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे के मोहल्ले में धमकियों से डर कर महिला के खुदकुशी करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने भाजपा के दो पदाधिकारियों व एक जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी देकर रुपये मांगने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव आशीष कोल भी हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह करीब आठ बजे थाने पहुंचे मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में आरोपी भाजपा नेताओं को बचाने में जुटी है। बाद में अधिकारियों के एफआईआर की कॉपी लाकर दिखाने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर मानिकपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव आशीष कोल व जन अधिकार पार्टी के मानिकपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवपूजन कोल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने (वीएनएस-108) व धमकी देकर रुपये मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर कस्बे के मोहल्ला निवासी एक महिला (40) ने नाबालिग बेटी की बदनामी, आरोपियों की मुकदमा में फंसाने की धमकी और रुपये मांगने से आहत होकर बुधवार की शाम को घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर लिया था। परिजनों ने बताया कि 11 अगस्त को महिला की बेटी कोचिंग पढ़ने जा रही थी।
रास्ते में अमित कोल ने छेड़खानी करते हुए जमीन में गिरा दिया था। पड़ोसियों के विरोध के बाद आरोपी भाग गया था। घटना के चार दिन बाद 15 अगस्त को आरोपी अमित की तुलसी जलप्रपात में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी के स्वजातीय मानिकपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव आशीष कोल व जन अधिकार पार्टी के मानिकपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवपूजन कोल महिला को हत्या, एससी-एसटी के मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर लिया।
आरोपियों को बचाने के लिए पूर्व विधायक पर धमकाने का आरोप
चित्रकूट। महिला के खुदकुशी करने के बाद उसके परिजनों का आरोप है कि भाजपा के एक पूर्व विधायक वाट्सअप कॉल कर रिपोर्ट दर्ज न कराने व भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई न कराने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही अब पैरवी न करने के लिए भी धमका रहे हैं। महिला के एक रिश्तेदार ने बताया कि करीब आठ बार आनलाइन कॉल करके धमकी दी है कि कार्रवाई हुई तो सबको झूठे मुकदमा में फंसवा दूंगा। हमारी सरकार है, कुछ नहीं होगा। यह भी आरोप है कि बुधवार को एक राज्यमंत्री से भी पुलिस को फोन कराकर कार्रवाई न करने के लिए कहलाया गया।

दोनों पक्षों की ओर से तीन मुकदमे दर्ज

चित्रकूट। 11 अगस्त को किशोरी से छेड़खानी के बाद उसकी मां ने अमित कोल सहित सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अमित के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट, जबकि अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज हुई। 15 अगस्त को अमित की मौत के बाद उसके स्वजातीय भाजपा नेता महिला को मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे थे। बुधवार को महिला ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली तो उसके परिजनों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कोल, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश सचिव आशीष कोल व जन अधिकार पार्टी के मानिकपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवपूजन कोल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद अमित कोल की मां कल्ली देवी ने मृतका, उसके दो नामजद रिश्तेदार व 12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट व बेटे को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों मुकदमा की विवेचना शुरु कर दी है।




भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दावा-राकेश व आशीष ऐसा नहीं कर सकते

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने बताया कि राकेश कोल और आशीष कोल भाजपा के कार्यकर्ता हैं। दोनों ऐसा नहीं कर सकते हैं। मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को हर बिंदु की जांच के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई पार्टी की ओर से की जाएगी।
पीडि़त परिवारों को नेताओं ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मिले। पुलिस से कहा कि मामले की जांच में किसी का भी दबाव नहीं होना चाहिए। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता जांच में रुकावट करता है तो बताएं, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। पूर्व सांसद ने थाना प्रभारी को निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा। वहीं, सदर विधायक अनिल प्रधान भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सपा नेता सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि मामले में भाजपा के कई नेताओं व पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए।


जांच पूरी तरह से निष्पक्ष की जाएगी

महिला की मौत के मामले की जांच मऊ सीओ यामीन अहमद और थाना प्रभारी मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव को सौंपी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के हर बिंदु के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी तरह से निष्पक्ष की जाएगी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed