{"_id":"594ff34f4f1c1ba52e8b46c1","slug":"a-lot-of-enthusiasm-today-manegi-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"खासा उत्साह आज धूमधाम से मनेगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खासा उत्साह आज धूमधाम से मनेगी ईद
चित्रकूट
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम दोस्त के लिए सिख व्यक्ति ने गांव में बनाई मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। आज ईद का पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम वर्ग में खासा उत्साह है सभी ने तैयारियां पूरी कर ली है। घर को रंग रोगन कर झालरों से सजा दिया गया है। बाजार से खाने पीने कपडे़ की खरीददारी कर ली गई है। जिला प्रशासन भी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मस्जिदों के आस-पास पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
ईद का पर्व नजदीक होते ही सोमवार को बाजार की कई दुकानें भी दुल्हन की तरह सजी रही। जिसमें मुस्लिम खरीददारी करते नजर आए। पुुरुष परम्परा अनुसार कुर्ता पैजामा व खरीदा तो बच्चों ने जींस पैंट व टी शर्ट के साथ टोपियां खरीदी। महिलाओं ने साड़ियां व सलवार सूट खरीदा। इस बार दुकानदारों ने लखनऊ के स्थान पर बनारस व दिल्ली के कपडे़ बेचे। मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, पहाड़ी, राजापुर,भरतकूप, शिवरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बों में भी ईद पर्व मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार को सुबह मस्जिदों में नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ने जाने की तैयारी में हैं। जगह- जगह मिठाई, फल व सेवई की दुकानों में खरीददारों की भीड़ लगी है।
बिजली पानी के आपूर्ति के निर्देश
चित्रकूट (ब्यूरो)। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने ईद के पर्व को देखते हुए जल संस्थान, बिजली पानी व बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वही पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए हैं। अराजकत्वों पर नजर रखने के साथ ही नमाज पढ़ने के समय से लेकर मस्जिदों व आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर
चित्रकूट (ब्यूरो)। जामा मस्जिद के मौलाना साकिब ने बताया कि पूरे जिले की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने का समय मुकर्रर हो चुका है। मुख्यालय के ईदगाह में सबसे पहले सुबह साढे़ आठ बजे मुफ्ती सलाहुद्दीन नमाज पढ़ाएंगे। जामा मस्जिद व पुराने अस्पताल के पास की मस्जिद में सुबह नौ बजे, कजियाना मस्जिद में सुबह साढ़े नौ बजे मो. सरफराज नमाज पढ़ाएंगे। तरौंहा के डरियन टोला मस्जिद में सुबह नौ बजे, फरासन टोला की मस्जिद में सुबह साढे़ नौ बजे, नदी किनारे की मस्जिद में सुबह पौने दस बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।