फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A forest department employee was attacked and an FIR was lodged against two people.

Chitrakoot News: वन विभाग कर्मचारी पर जानलेवा हमला, दो के खिलाफ प्राथमिकी

Thu, 15 Jan 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A forest department employee was attacked and an FIR was lodged against two people.
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा खुर्द इलाके में वन विभाग की रोपावनी में तैनात एक वाचर पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी,एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना रैपुरा के खजुरिहा कलां निवासी पीड़ित छेदीलाल ने बताया कि वह वन विभाग की रैपुरा रेंज के बांधी बीट की रोपावनी (खजुरिहा खुर्द, क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर) में वर्ष 2025 की प्लांटेशन में वाचर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

गांव भखरवार निवासी केशन पाल और राजेंद्र पाल आए दिन उसकी रोपावनी में भेड़ चराते थे। मंगलवार शाम पांच बजे दोनों आरोपी जबरन उसकी रोपावनी में करीब 40 भेड़ चरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के बाएं हाथ का गवा फट गया और एक उंगली टूट गई, जबकि शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। शोर मचाने पर पास की अन्य रोपावनियों में कार्यरत वन विभाग के कर्मचारी शिवमंगल यादव, कमलेश, राममिलन और शिवप्रसाद मौके पर पहुंचे और उसे बचाया, नहीं तो उसकी जान जा सकती थी।
रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed