फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A 10-day-old girl died in Amanpur under Dar Kotwali area.

Chitrakoot News: बच्ची की मौत, चाची पर गला दबाने का आरोप

Sat, 16 Aug 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A 10-day-old girl died in Amanpur under Dar Kotwali area.
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमानपुर में 10 दिन की बच्ची की मौत हो गई। मां ने बच्ची की चाची पर गला दबाने का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाची को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

अमानपुर गांव निवासी सोनिया और श्रीदेवी जेठानी और देवरानी हैं। सोनिया ने बताया कि उसे 10 दिन पहले लड़की हुई थी। शुक्रवार की दोपहर को उसकी देवरानी छत से चिल्लाते हुए आई और कमरे में लेटी उसकी बेटी का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब वह कमरे में पहुंची तो बालिका विनीता के शरीर में कोई हलचल न मिलने पर शक हुआ। ससुर को जानकारी दी। आनन फानन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि देवरानी श्रीदेवी उर्फ किरन ने ही गला दबाकर उसे मारा है। वह कई दिन से बड़बड़ा रही थी। यह भी कह रही थी उसकी पुत्री को वह मार देगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीदेवी बातचीत व व्यवहार से कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ रही है पता चला है कि वह दो से तीन दिन पहले अपने तीन वर्ष की बालक की बेरहमी से पिटाई की है और अपनी जेठानी की लड़की का आज गला दबाकर मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दस दिन की विनीता की गला दबाने से मौत नहीं हुई है। ऐसे में यह मामला गंभीर हो गया है कि आखिर उसे कैसे व किसने मारा है। इस संबंध में कोतवाल ने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ठीक से पढ़ने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed