{"_id":"82885","slug":"Chitrakoot-82885-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए दान दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के लिए दान दी जमीन
Chitrakoot
Updated Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। कंठीपुर गांव के मजरे कोदूपुर निवासी केशन प्रसाद यादव ने स्कूल के लिए जमीन दान दी है। जमीन मिलने से अब स्कूल बनने का रास्ता साफ हो गया है। मजरे की आबादी लगभग 350 है। स्कूल बनने से सौ से अधिक बच्चों को फायदा होगा। अभी यहां से स्कूल की दूरी लगभग ढाई किमी है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गांव के संपन्न किसान केशन यादव के पास लगभग बीस बीघे जमीन है। इसमें से 0.33 हेक्टेअर जमीन स्कूल के नाम कर दी है। जमीन की सरकारी मालियत लगभग एक लाख 32 हजार आंकी गई है। नवीन प्राथमिक पाठशाला कोदूरपुर के नाम की गई है। कागज प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह सौंपे गए हैं। स्कूल बनने से गांव के लगभग सौ बच्चों को फायदा होगा। ग्रामीणों में इस बात को लेकर हर्ष का माहौल है। गांव के द्वारिका प्रसाद पटेल एडवोकेट ने बताया कि पूर्व प्रधान और एक अन्य व्यक्ति ने खलिहान की जमीन पर स्कूल नहीं बनने दिया, जिससे भवन निर्माण स्थगित था। केशन प्रसाद ने अपनी जमीन दान देकर सराहनीय काम किया है। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे अरसे से विवाद में रहा स्कूल का जमीन का मामला अब हल हो गया है। ग्राम प्रधान कृष्णा देवी ने भी इस पहल पर खुशी का इजहार किया है। गांव के जगजीत सिंह अलीबक्श, सदाशिव यादव, देवमत प्रजापति, तेजबहादुर खंगार, रामसिंह पटेल ने केशन की सराहना की है।