{"_id":"82881","slug":"Chitrakoot-82881-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूजे का हुआ दृष्टिहीन जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूजे का हुआ दृष्टिहीन जोड़ा
Chitrakoot
Updated Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सामाजिक संस्था दृष्टि के तत्वावधान में शनिवार को दृष्टिहीन एक जोड़े की गायत्री विधि-विधान से शादी क राई गई। दृष्टि संस्थापक शंकरलाल गुप्ता ने बताया कि 27 मई को परिचय सम्मेलन में छह की शादी तय हुई थी। इनमें से पांच ने अपने घर में ही शादी कर ली और एक जोड़े की शादी उन्होंने संपन्न कराई।
शनिवार को फतेहपुर के दृष्टिहीन राजकुमार और बिटोला का विवाह संपन्न कराया गया। वैवाहिक समारोह का शुभारंभ भालेंदु कुमार सिंह और अनिल अग्रवाल ने गणेश प्रतिमा और गायत्री मां की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया। संस्था के टीपी सिंह और हरिश्चंद्र सोनी ने कहा कि समाज में ऐसी शादियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। समाजसेवी पंकज अग्रवाल और बसंत लाला ने शादी के कार्यक्रम की व्यवस्था की। बारात को नगर में ढोल व ताशे के साथ भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर अमोल गुप्ता, राम बहादुर सिंह, सुनील कुमार, हर्षित, ममता, गंगा, मिथिलेश जायसवाल भी लोग मौजूद रहे। सायंकाल छह ेबजे से संगीत संध्या व आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।