फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   घर में घुसकर महिला को पीटा

घर में घुसकर महिला को पीटा

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भैसौधा निवासी बिंदी पत्नी घुरहू ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और सामान बाहर फेंकने की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया है कि उसने अपने मकान का कु छ हिस्सा अपने तीन भानजों को रहने के लिए दिया था। एक भानजे को दारू पिलाकर कुछ रुपए देकर कुछ लोग मकान के उस हिस्से को कब्जा करना चाहते हैं। उसने बताया कि भानजों के मकान छोड़ देने के बाद अपना सामान उस हिस्से में रखकर वह पूरे मकान पर काबिज हो गई। गांव के मुन्नी पुत्र श्रीपाल, छोटा पुत्र मुन्नी, मानसिंह पुत्र श्रीपाल, राजकरन पुत्र श्रीपाल, चुन्नीलाल पुत्र श्रीपाल ने रविवार को दोपहर एक बजे उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में रखे गृहस्थी का सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। इतना ही नहीं उसे और उसके विकलांग बेटे को भी मारा पीटा। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed