{"_id":"42-191884","slug":"Chitrakoot-191884-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद लिवा ले गया, तब से पुत्री गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद लिवा ले गया, तब से पुत्री गायब
Chitrakoot
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। ठर्री (खोही) निवासी रामनरायन पुत्र रामकेश ने बहिलपुरवा थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री का पता लगाने की गुहार की है। उसका कहना है कि उसने अपनी पुत्री की शादी चार साल पहले लंकापुरवा में की थी। उसका दामाद कृष्णकुमार उर्फ पप्पू पुत्र गौरीशंकर उसे दहेज के लिए मारता-पीटता था। बताया कि उसकी पुत्री मायके आई थी। 29 जुलाई को दामाद अपने मामा के लड़के के साथ आया और उसे लिवा ले गया। रामनरायन का कहना है कि उसकी पुत्री ससुराल भी नहीं पहुंची है और कोई कुछ बताने को तैयार भी नहीं है। उसे आशंका है कि उसके साथ कुछ भी हो सकता है। उसने पुलिस से पुत्री का पता लगाने की गुहार की है।