{"_id":"42-183804","slug":"Chitrakoot-183804-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्डिंग करते ट्रक की टंकी फटी, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्डिंग करते ट्रक की टंकी फटी, युवक की मौत
Chitrakoot
Updated Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप (चित्रकूट)। कस्बा स्थित एक दुकान पर बेल्डिंग करते समय ट्रक की टंकी में आग लग गई। जिससे टंकी फट गई और आग की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लपटे उठने पर ट्रक भी आग की गिरफ्त में आ गया। जिसपर क्षेत्रीय दुकानदारों ने काबू पाया। हादसे से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जाम की स्थिति भी रही।
अकबरपुर निवासी राम गोपाल यादव का बेटा राम प्रकाश (20) भरतकूप मार्केट स्थित गणेश साहू की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार दुकान पर एक ट्रक बेल्डिंग के लिए आया था। दुकानदार के अनुसार ट्रक की डीजल टंकी के पास राम प्रकाश बेल्डिंग कर रहा था तभी आग टंकी में लग गई। इससे टंकी फटने से चारों तरफ डीजल फैल गया और आग भयावह हो गई। लपटों की चपेट में आकर राम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में आग लगी देख क्षेत्रीय दुकानदारों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाया। उधर क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान यातायात भी बाधित रहा। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पजिरनों को हादसे की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।