{"_id":"42-183596","slug":"Chitrakoot-183596-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो और मैजिक में भिड़ंत, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो और मैजिक में भिड़ंत, एक की मौत
Chitrakoot
Updated Sun, 01 Jun 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। इलाहाबाद नेशनल हाईवे-76 पर बुधवार सुबह सवारियों से भरी एक स्कार्पियो और मैजिक में भिड़ंत हो गई। सीधी टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। हादसे में मैजिक सवार एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। सवारियों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दो हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
इलाहाबाद से सतना जा रही स्कार्पियो का टायर फट गया। अनियंत्रित स्कार्पियों सामने से आ रही मैजिक से भिड़ गई। मैजिक में सवारियां बैठी थीं। आमने-सामने की टक्कर से दोनों सड़क पर पलट गए। हादसे में मैजिक सवार रैपुरा के गड़रियनपुरवा निवासी लक्ष्मण (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल लौड़िहामाफी गांव के अरुण प्रताप सिंह (42), खजुरिहाकला के धर्मेंद्र सिंह, रवि करन, रैपुरा के आशीष कुमार, विद्या, हर्ष, करौदी के पवन त्रिपाठी, पार्वती, मुन्नाबाई, रामकली और अमरपाटन सतना के रामनरेश त्रिपाठी, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, महुराई के बेटु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख राहगीरों ने वाहनों में फंसे सवारियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे की खबर पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर हादसे के बाद हाईवे पर पलटे पड़े वाहनों से जाम की स्थिति होने लगी। पुलिस ने सड़क पर पलटे वाहनों को हटवाकर यातायात दुरुस्त कराया।