{"_id":"42-181059","slug":"Chitrakoot-181059-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार काइनामी बदमाश दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार काइनामी बदमाश दबोचा
Chitrakoot
Updated Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली जब उसने पांच हजार रुपये के ृइनामी बदमाश को धर दबोचा। अगरहुड़ा के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ उसे पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान वह इधर उधर की बातों में उलझा कर भागने की फिराक में था। पुलिस ने तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक किरण एस के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष पहाड़ी हरिशरण सिंह यादव मंगलवार को अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान समय काफी से फरार चल रहा पांच हजार रूपये का इनामी बदमाश और बांदा जिले के कमासिन थाने के तेरा गांव निवासी लवकुश यादव पुत्र मंगल यादव मोटरसाइकिल से घर जाते समय रोका गया। मांगने पर वह पुलिस को बाइक के कागजात नहीं दिखा सका और इधर उधर की बाते कर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर मौके पर मौजूद एसआई सियाराम और कांस्टेबल मातादीन, विनोद कुमार और विनय प्रकाश ने उसे दबोच लिया। जामा तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तंचा, दो कारतूस और तीन माह पहले शिवरामपुर क्षेत्र के भैसोंधा गांव के पास से लूटी गई टीवीएस मोटर साइकिल भी बरामद हुई। मोटर साइकिल लूट के संबंध में कर्वी कोतवाली में भैसौंधा के प्रदीप मिश्रा ने 20 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ हरिशरण ने बताया इनाम बदमाश काफी दिन से फरार चल रहा था। मारकुंडी थाने के एक मामले में मफरुर घोषित होने के बाद उसके किलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी है। लगभग एक दर्जन मामले यूपी और एम पी के कई थानों में उसके खिलाफ दर्ज किए गए हैं।