फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   भूमि विवाद मेें कुल्हाड़ी से हमले में भतीजे की मौत

भूमि विवाद मेें कुल्हाड़ी से हमले में भतीजे की मौत

Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Thu, 08 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
क्चित्रकूट/ शिवरामपुर। जमीन के विवाद में भरथौल गांव में युवक ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की गर्दन पर आधी रात को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे गंभीर रूप से घायल भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई और भाभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक गांव से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

भरथौल गांव के भोला के बेटे लक्ष्मी, भारत और नन्हें एक ही घर में बंटवारा कर रहते हैं। भोला अपने सबसे छोटे बेटे नन्हे के साथ रहता है। कुछ दिन पहले भारत को इंदिरा आवास का भवन स्वीकृत हुआ है। इसकी पहली किस्त से उसका मकान छह फुट तक बन चुका है। दो माह पहले चुनाई करते समय बच्चे ईंट ढो रहे थे। भारत की पत्नी रमनिया ने लक्ष्मी की पत्नी रामप्यारी से रास्ते में खड़ी गायों को हटाकर दूसरी ओर बांधने को कहा तो दोनों आपस में लड़ पड़ी। जब दोनाें भाई शाम को घर आए तो इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में जमकर ईंट पत्थर चले। इसके बाद मामला शांत हो गया। झगड़े की खुन्नस में भारत ने मंगलवार रात आंगन में सो रहे भाई, भाभी और उसके बेटे शिवशरन (18) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिया। लक्ष्मी के छोटे भाई नन्हे ने बताया कुल्हाड़ी के वार से शिवशरन जब चीखा तो उसने टार्च जलाकर देखा तो उसकी चारपाई के नीचे खून दिखा। कुल्हाड़ी के प्रहार से गंभीर रूप से घायल शिवशरन की मौके पर ही मौत हो गई। भाभी रामप्यारी ने बताया भारत ने ही उनके उपर हमला किया । इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर एसडीएम कर्वी संजीव सिंह, कोतवाल शिवबचन सिंह, चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचाी। पुलिस हमलावर भारत की तलाश कर रही है। कोतवाल शिवबचन सिंह ने बताया घटना में लक्ष्मी के भाई भारत और रमिनिया के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed