फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बरामद लड़कियों की पेशी के दौरान परिजनों ने कोर्ट परिसर में दरोगा व सिपाही की पिटाई

बरामद लड़कियों की पेशी के दौरान परिजनों ने कोर्ट परिसर में दरोगा व सिपाही की पिटाई

Wed, 08 Jan 2014 05:45 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Wed, 08 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बरामद लड़कियों की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में परिजनों ने दरोगा और सिपाही पर हमला कर दिया। मुलाकात से रोकने पर वे भड़क उठे। बाद में कोतवाली पुलिस ने उनको भी जमकर पीटा। आसपास मौजूद लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उधर, पेशी के बाद लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे से तीन लड़कियां बीते सप्ताह गायब हो गई थीं। परिजनों ने तीन लड़कों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने सोमवार को तीनों लड़कियों को बरामद करने के साथ ही लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को तीनो लड़कियों को पेशी के लिए कोेर्ट ले जाया गया। इससे पूर्व एक लड़की के माता-पिता ने बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने मना कर दिया। आधा घंटा तक वे पुलिस की मान-मनौवल करते रहे। इसके बाद आपा खो बैठे।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में ही गुस्साए परिजनों ने सीतापुर चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह और सिपाही सुरेंद्र पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली से फोर्स आ गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को जमकर पीटा। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कचहरी आए लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच बयान दर्ज कराकर लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया। सीओ सिटी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि छानबीन के बाद दोषी परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बरामदगी के बाद लड़कियों को महिला थाने में रखने के बजाए गेस्टहाउस में रखा और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी। बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर करने पर उन्हें पीटा और अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed