{"_id":"42-165599","slug":"Chitrakoot-165599-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी गैंग की कमांडर ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी गैंग की कमांडर ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Chitrakoot
Updated Tue, 07 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गुलाबी गैंग की कमांडर संपतपाल ने महिला सदस्यों के साथ सोमवार को गोबरिया गांव के नाले से ग्रामीणों को हो रही समस्या के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद समस्या के समाधान के लिए कर्वी के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गैंग की कमांडर संपतपाल ने बताया शिवरामपुर के पास गोबरिया गांव की बगल से एक नाला बहता है। इसके चलते गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। गांव के स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने संपत को बताया कि अगर किसी महिला को दिक्कत हो जाती है तो उसे अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। संपत पाल ने कर्वी के एसडीएम संजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर नाले में पुल बनवाने की मांग की है। ज्ञापन सौपते समय गुलाबी गैंग की लगभग पचास महिलाएं मौजूद रही।