फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   गायत्री परिवार की वाहन रैली कल

गायत्री परिवार की वाहन रैली कल

Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। आचार्यों के साहित्य संदेशों को लोगों तक पहुंचाना ही उद्देश्य होना चाहिए। इसी मकसद से अखिल विश्व गायत्री परिवार पुस्तक मेले का आयोजन कर रहा है। गायत्री परिवार के सदस्यों ने 7 जनवरी से भौरी गांव में लगने वाले मेले की सफलता के लिए शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने कहा कि उससे पहले 5 जनवरी को वाहन रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी में बोलते हुए गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा युग ऋषि आचार्य श्रीराम शर्मा ने 60 वर्ष पहले भविष्यवाणी की थी। उन्होंने बताया आचार्य ने अपनी पुस्तकों में कहा था कि 21वीं सदी में तीव्र परिवर्तन की आहट हर कोई सुन सकेगा। भ्रष्टाचार, पानी और संस्कृति ही बड़े मुद्दे होंगे। 2035 तक भारत दुनिया का अगुवा बन जाएगा। आने वाले समय में देश में हर क्षेत्र में महान प्रतिभाएं निकलेगी और मिशन के विचारों को आगे बढ़ाएंगी। गायत्री शक्ति पीठ के ट्रस्टी भालेंदु सिंह ने कहा कि सन 2035 में विश्व व्यवस्था में परिवर्तन का संकेत देने वाले आचार्य के साहित्य के संदेशों को लोगों तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की सफलता है। ममता कुशवाहा ने बताया मेले के प्रचार के लिए 5 जनवरी को दोपहर दो बजे से वाहन रैली निकाली जाएगी। विचार गोष्ठी में प्रमोद पटेल, भवानी यादव, सुधा तिवारी, विमला सिंह, पुष्पा शर्मा, विजय लक्ष्मी, वाला प्रसाद, जयलाल कुशवाहा, बाबूलाल सिंह, हरिहर सिंह, प्रद्युम्न सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed