{"_id":"42-165102","slug":"Chitrakoot-165102-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश अनुदेशक शिक्षक संघ का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश अनुदेशक शिक्षक संघ का गठन
Chitrakoot
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश अनुदेशक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गुरुवार को गठन किया गया। इसमें मानवेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष और जितेंद्र त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने पद की गोपनीयता की शपथ लेकर संघ का आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उमादत्त मिश्र अनुदेशक शिक्षक संघ के निर्वाचन में मार्ग दर्शक रहे। उन्होंने कहा कि अनुदेशक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें, ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए। मानदेय कम होने पर इसे 15000 रुपये तक बढ़ाने के लिए शासन स्तर तक पहल करने की बात कही है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुदेशकों की लड़ाई जिले से प्रदेश स्तर पर लड़ी जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर यादव ने बताया कि कृष्ण कुमार, जितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष राम नरायन साहू को जिला उपमहामंत्री, संयु़क्त मंत्री राम सुमुख सिंह, नितिन सिंह, श्रीकेश सहित 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चुनाव के दौरान रामकृष्ण मौर्य, सर्वेश यादव,संतोष प्रजापति, भाऊराम पटेल के अलावा कई अनुदेशक मौजूद रहे।