{"_id":"42-146738","slug":"Chitrakoot-146738-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दुरुस्त न हुई तो अफसरों को घेरेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दुरुस्त न हुई तो अफसरों को घेरेंगे
Chitrakoot
Updated Mon, 19 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। तीर्थक्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर साधु संतों और समाजसेवियों को आक्रोश है। इनका कहना है कि कहने को तो यह बिजलीकटौती मुक्त क्षेत्र है पर कभी कोई फाल्ट कभी कोई फाल्ट इस घोषणा को मुंह चिढ़ाता रहता है। आक्रोशित लोगों ने बिजली अधिकारियों के घेराव की भी बात कही है।
भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास, जनक मिलाप मंदिर के महंत रामजी दास, समाजसेवी छेदीलाल सोनी, अरुण गुप्ता, भाजपा के विद्यासागर पांडे, राघवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, रामदयाल त्रिपाठी आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चित्रकूट को बिजली कटौतीमुक्त घोषित किया है पर यहां के जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही से नगर के भी किसी न किसी हिस्से की बिजली गायब ही रहती है। आएदिन खराबी होती है। ऐसा कोई दिन न होगा जब चौबीस घंटे बिजली मिली हो। इन लोगों ने कहा कि अगर नगर क्षेत्र में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति न मिली तो अब बिजली अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।