फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   धूमधाम से मना 67 वां स्वाधीनता दिवस

धूमधाम से मना 67 वां स्वाधीनता दिवस

Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। 67वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले में आन, बान और शान के साथ तिरंगा लहराया। सरकारी और निजी संस्थानों में वहां के मुखिया ने तिरंगा फहराया और बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शहीदों को याद कर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिला जज उमेश चंद्र श्रीवास्तव और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने कचहरी परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ला का मार्ल्यापण कर अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृपाल पांडे को याद किया। पार्टी कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष माताबदल भारतीय ने ध्वजारोहण किया। नगर के विभिन्न स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में तीन सौ पौधे रोपे गए। मानिकपुर में कल्याण केंद्र में सामूहिक राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। शुरुआत कुलाधिपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने की। हिंदू मुसलिम एकता मंच तरौहा के संयोजक मकबूल अहमद खान की अगुवाई में मुहल्ले के घरों में तरंगा फहराया गया। अशोक शिक्षा समिति के सभी स्कूलों के कार्यक्रम में प्रबंधक अशोक कुमार गुप्त ने बच्चों को आजादी के मायने समझाए। सेंट जेवियर्स विद्यालय सीतापुर, अभ्युदय पब्लिक स्कूल खोह, केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट, गिरिजा देवी मांटेसरी स्कूल धुस का मैदान, शांति पब्लिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैंया प्रथम, यूनाइटेड पुनर्वास एवं समावेशन संस्थान में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्कारम् प्ले स्कूल कसहाई रोड में बच्चों ने पौधे रोपे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed