{"_id":"42-146387","slug":"Chitrakoot-146387-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघानिया सहित 16 पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघानिया सहित 16 पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Chitrakoot
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कोर्ट के आदेश पर कर्वी कोतवाली में कानपुर निवासी हेमंतपति सिंघानिया पुत्र राधाकिशन सिंघानिया के साथ कुल 16 लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि इस संबंध में कुलदीप सिंह पुत्र शंभू दयाल निवासी बनकट ने न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि 16 लोगों ने उसकी बनकट की जमीन को छल कपट कर विक्रय पत्र तहरीर कराकर उपनिबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री कराने की जालसाजी और धोखाधड़ी की है। इनमें गांधीकुंज कार्तक कानपुर निवासी हेमंतपति सिंघानिया के अलावा सीताराम पुत्र सिपाहीलाल निवासी सपहा, संतोष पुत्र सूरजबली निवासी भरतपुरी कर्वी, जयराज पुत्र देवकुमार निवासी राजापुर, मानसिंह पुत्र रामकृपाल निवासी सपहा, अवधबिहारी पुत्र कामता निवासी पहाड़ी, नत्थूलाल गुप्ता पुत्र रामेश्वर निवासी कर्वी, विपिन गुप्ता पुत्र नत्थू निवासी कर्वी, महेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंंह निवासी कर्वी माफी, दिनेश पुत्र लक्ष्मी निवासी ढर्री, सुमित्रा पत्नी सूरजभान निवासी इलाहाबाद, मनपतिया पत्नी रामचंद्र देहरुच निवासी माफी रैपुरा, नर्बदा गुप्ता पत्नी विपिन निवासी नया बाजार कर्वी, अनिल पुत्र नत्थू निवासी कर्वी, सुआ सिंह पुत्र श्यामबिहारी निवासी छेरिहा बुजुर्ग और लवलेश पुत्र फूल सिंह निवासी नांदिन कुर्मियान शामिल हैं। सीओ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धारा 467,468,420 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच एसआई विजय सिंह भदौरिया को सौंपी गई है।