फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   चित्रकूट में व्यवसायी के पुत्र का अपहरण

चित्रकूट में व्यवसायी के पुत्र का अपहरण

Sat, 17 Aug 2013 05:36 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Sat, 17 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार से सर्राफा व्यवसायी के मासूम पुत्र का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। घटना के विरोध में शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहा। व्यापारियों की फरियाद पर एसपी अमित वर्मा ने आश्वस्त किया कि जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। सीओ सिटी ने बताया कि अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ कर्वी कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस की छह टीम बच्चे को तलाश रही हैं।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार से 14 अगस्त की दोपहर स्थानीय निवासी सर्राफा व्यवसायी रामजी सोनी के छह वर्षीय पुत्र संस्कार उर्फ अन्ना को अज्ञात बाइक सवार अगवा कर ले गए। अपराह्न लगभग डेढ़ बजे घटना के समय वह घर से चंद कदम दूर स्थित दुकान से लौट रहा था। वह जीडीएनडी कान्वेंट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। देर तक घर न लौटने पर परिजन और आसपास के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन

इसी दौरान परिजनों ने सदर विधायक वीर सिंह को घटना की सूचना दी। कोतवाली पुलिस के साथ विधायक और परिजनों ने देर रात तक राजापुर, खागा, यमुना पार क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन अन्ना का पता नहीं चला। सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस की छह टीम राजापुर, पहाड़ी, कर्वी, धाता, महेवाघाट और कमासिन क्षेत्रों में बच्चे की खोज में जुटी हैं। पंफलेट छपवाए गए हैं और सूचना देने वाले को पांच हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। इस बीच शुक्रवार को बाजार बंद कर जिला सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री अतुल अग्रवाल, चंद्रपाल सोनी, जागेश्वर प्रसाद, रामविशाल सोनी, शंकरलाल सोनी, हीरालाल सोनी, कैलाश सोनी आदि ने एसपी से बच्चे की बरामदगी की फरियाद की। एसपी, सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी विष्णुपाल सिंह आदि ने पीड़ित व्यवसायी के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। एसपी ने जल्द ही बच्चा खोज निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed