फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   प्रशासन के लोगों के न पहुंचने से खफा हैं भाजपाई

प्रशासन के लोगों के न पहुंचने से खफा हैं भाजपाई

Wed, 14 Aug 2013 05:35 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Wed, 14 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़कों की मरम्मत को लेकर भाजपाइयों का क्रमिक धरना लगातार तीसरे दिन जारी रहा। भाजपाइयों को इस बात पर आक्रोश रहा कि तीन दिन के धरने के बाद भी प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि हमारे धरने को तीन दिन हो रहे हैं लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि चित्रकूट धर्मस्थली है और यहां के सांसद और विधायकों को यहां की बदहाली पर सोचना चाहिए। उन्होंने इन जनप्रतिनिधियों पर करारा कटाक्ष भी किया। आरोप लगाया कि सपाइयों ने चौड़ीकरण का बहाना बनाकर रोड की खुदाई करा दी और अब शांत हैं। चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सपा सरकार के आते ही गुंडा टैक्स की उगाही शुरू हो गई है और अब वोट खरीदने की तैयारी की जा रही है पर लोग झांसे में नहीं आने वाले। हेमंत प्रताप सिंह ने भाजपाशासित राज्यों की तुलना अन्य सरकारों से की। आनंद प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक निजी नर्सिंग होम चला रहे हैं। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामदयाल त्रिपाठी ने भी कहा कि पूरे नगर में कुछ ही चिकित्सक हैं जो अच्छा इलाज करते हैं और सपाई इन्हें भी बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. पंकज अग्रवाल, रविप्रकाश त्रिपाठी, रंजना उपाध्याय, अर्जुन शुक्ला, शिवाकांत पांडे, बालाजी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed