{"_id":"42-146197","slug":"Chitrakoot-146197-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना 15 दिन के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना 15 दिन के लिए स्थगित
Chitrakoot
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी राजपूत ने उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र को पत्र भेजकर त्यागी इंटर कालेज ऐंचवारा के शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन भुगतान तीन दिन के अंदर कराने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि कालेज प्रबंधन पर वेतन रोकने का आरोप लगाकर सोमवार से कर्मचारी और शिक्षक धरने पर बैठे थे। मंगलवार को भी धरना जारी था। दोपहर में पहुंचे डीआईओएस ने इनको आश्वासन दिया। श्री मिश्र ने बताया कि 15 दिन तक अगर समस्या का समाधान न हुआ तो फिर से धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन