{"_id":"42-119608","slug":"Chitrakoot-119608-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कभी अल्प तो कभी अतिवृष्टि से किसान हो रहे हैं परेशान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कभी अल्प तो कभी अतिवृष्टि से किसान हो रहे हैं परेशान’
Chitrakoot
Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान पंचायत के बाद एडीएम को सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यालय के पटेल तिराहे पर किसान पंचायत लगाकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वरचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बुंदेलखंड के पिछड़े इलाके में गरीब जनता का मुख्य व्यवसाय कृषि व मजदूरी है। अल्पवृष्टि व पिछले वर्ष हुई अत्यधिक बारिश एवं तुषार के कारण किसान कृषि सेे भरपूर पैदावार नहीं ले सका। अब ठंडसे दलहनी फसल अरहर, चना, मसूर व सब्जियों में पाला लगने से खेत में सूख गई है।
पंचायत में त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार दैवीय आपदाओं से किसानों पर बैंकों का कर्ज बढ़ता जा रहा है। किसान आत्महत्या को मजबूर है। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे श्रीश्री 108 रामबालक दास ने मौन धारण करते हुए लिख कर भारत को किसानों का देश बताया। उन्होंने किसानों को जागरूक होकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आशीर्वाद दिया। पंचायत कार्यक्रम में यूनियन ने अपनी मुख्य मांग रखते हुए कहा कि सीएम द्वारा की गई किसानों की कर्ज माफी घोषणा बिजली के बिलों की माफी संबधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से पीएम, सीएम को दिया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने सभी गांव में बूथ स्तर पर किसान कमेटियां बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे पूर्व भी किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। लेकिन आज तक किसी का भी निराकरण नही किया गया है। इस दौरान यूथ जिलाध्यक्ष अक्षांश कुमार, चुनकुराम, रामनरेश पाल, सुरेश गोस्वामी, देवराज, आरके सिंह, रामप्रकाश पाल, प्रकाश नारायण, आंनद पंाडे, रमाकांत, शिवमूरत द्विवेदी, आंनदगिरि, नरैना राजपूत, छेदीलाल, ललित जायसवाल, सुखदेव, गुलाब सिंह पटेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।