फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   तहसील दिवस में शिकायतों के धीमे निपटारे पर डीएम खफा

तहसील दिवस में शिकायतों के धीमे निपटारे पर डीएम खफा

Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कर्वी परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। पूर्व में तहसील दिवस में आने वाली समस्यों का निराकरण न होने से जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह ने पूर्व तहसील दिवस की 92 लंबित अनिस्तारित समस्याओं की समीक्षा की। उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कई बार कहने के बाद भी एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया है। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही की जा रही है। अगर यही स्थिति रही तो सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, जिसकेे लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। तहसील दिवस में पुलिस अधिक्षक मोहित गुप्ता ने सभी थानाध्यक्षों को जमीन संबधी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि भूमि संबधी समस्याओं का निस्तारण कर शत प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपनी कार्यशैली में सुधार लायें अन्यथा आपके खिलाफ करने पर बाध्य होने पड़ेगा। तहसील दिवस में कुल 194 समस्यायें आईं जिनमें लगभग 5 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अर्न्तगत 9 लोगों को एक एक लाख रुपए के चेक वितरित किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए आठ असहाए व निर्धनों को कम्बलों का वितरण किया। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी मूलचंद्र, उप जिलाधिकारी कर्वी बीके गुप्ता, तहसीलदार कर्वी बीडी गुप्ता सहित संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed