फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   मालेगांव बम कांड का एक आरोपी चित्रकूट में धरा गया

मालेगांव बम कांड का एक आरोपी चित्रकूट में धरा गया

Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
Chitrakoot
Chitrakoot Updated Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर (चित्रकूट)। मालेगांव (महाराष्ट्र) और समझौता एक्सप्रेस में हुए बम धमाकों के आरोपी रामलखन दास उर्फ लखन दास उर्फ धन सिंह को एनआईए (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) ने मध्य प्रदेश पुलिस के सहयोग से सोमवार को तड़के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के पास एक कुटिया से दबोच लिया। उसे सतना में कोर्ट में पेश कर एनआईए न्यायिक रिमांड पर दिल्ली ले गई। धन सिंह पर चार लाख का इनाम था।
विज्ञापन

तीर्थक्षेत्र चित्रकूट की मध्य प्रदेश सीमा में आने वाले कामदगिरी परिक्रमा भाग में टाटांबरी बाबा (अनोखेराम लला धाम) का मंदिर है। इसके पीछे जंगलनुमा स्थान में कच्ची-पक्की कुटिया बनाकर कई साधु रहते हैं। यहीं से सोमवार को सुबह लगभग पांच बजे रामलखन दास उर्फ लखन दास उर्फ धन सिंह (35) पुत्र शिव सिंह की गिरफ्तारी हुई। धन सिंह वास्तव में हतौद (इंदौर, मप्र) का रहने वाला था और लगभग एक साल से यहां नाम बदलकर रह रहा था। सतना एसपी प्रेम सिंह बिष्ट ने बताया कि यह पूरी तरह से एनआईए का आपरेशन था। एनआईए की पांच सदस्यीय टीम, जिसमें एक डीआईजी, दो एसपी और दो डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल थे, के साथ नयागांव (मप्र) की पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया। बताया कि पहले एनआईए ने इंदौर से इसके साथी राजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया और फिर उसकी निशानदेही पर धन सिंह की गिरफ्तारी हुई। धन सिंह को मप्र पुलिस के साथ एनआईए सतना ले गई। वहां उसका डाक्टरी परीक्षण करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद नई दिल्ली ले गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि धन सिंह 2006 में मालेगांव (महाराष्ट्र) में हुए बम विस्फोट, जिसमें 40 लोग मारे गए थे, के साथ फरवरी 2007 में समझौता एक्सप्रेस (हरियाणा-पानीपत) में बम विस्फोट का भी आरोपी है। इस पर चार लाख का ईनाम है। उधर, इस गिरफ्तारी की पुष्टि आईजी रीवा गाजीराव मीणा ने भी की। उन्होंने बताया कि एनआईए इस आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed