{"_id":"42-100784","slug":"Chitrakoot-100784-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रलोभन में न पड़े, बच्चों को अच्छी ड्रेस दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रलोभन में न पड़े, बच्चों को अच्छी ड्रेस दें
Chitrakoot
Updated Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक (जू. हा. स्कूल) शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमादत्त मिश्र ने शिक्षकों से कहा है कि वे ड्रेस विक्रेताओं के प्रलोभन में न पड़ें और बच्चों को अच्छे वस्त्र दें। अगर कोई प्रलोभन देता है तो उसकी शिकायत करें।
मिश्र ने कहा कि इस समय ड्रेस विक्रेता अपनी बनाई ड्रेस लिए घूम रहे हैं। ये लोग स्कूलों और संकुल प्रभारियों से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। साथ ही दावा करते हैं कि आप स्वीकृति दो, बिल बाउचर हम पास करा लेंगे। जिन विक्रेताओं के पास कोई रजिस्टर्ड फर्म नहीं है वे भी दूसरी दुकान का सहारा लेकर टीचरों को झांसा दे रहे हैं। कहा कि इस तरह के लोग कई तरह की अफवाहें भी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार कुछ टीचरों को इस तरह के विक्रेताओं ने ठगा भी था। बताया कि संघ ने पंद्रह दिन पहले कहा था कि यदि कोई नेता, अधिकारी, बीआरसी या संकुल प्रभारी दबाव बनाकर गुणवत्ताहीन ड्रेस लेने को कहे तो उसके खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा कर लें, अधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी।