फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   950 test in talent competition

प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में 950 ने दी परीक्षा

Sun, 03 Nov 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
950 test in talent competition
चित्रकूट। बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा परखने के लिए कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी ने बुंदेलखंड के दस जनपदों में प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन किया। शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में 950 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

रविवार को केसीएनआईटी ने मुख्यालय स्थित चित्रकूट इंटर कालेज में 12वीं कक्षा के गणित वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिभा सम्मान परीक्षा आयोजित की। जिसमें 12 सौ छात्रों ने पंजीकरण कराया था। रविवार को 950 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, केन्द्र निरीक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों ने परीक्षा कराई। केंद्र के संयोजक कुशल यादव ने बताया कि परीक्षा में भौतिक, रासायन विज्ञान, गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछ गए हैं। बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान परीक्षा के आयोजक श्यामजी निगम ने बताया कि विगत आठ वर्षों से इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में बुंदेलखंड के झांसी, मऊरानीपुर, ललितपुर, छतरपुर, नौगांव, पन्ना, कर्वी, अतर्रा, अजयगढ, बबेरू, फतेहपुर, बिंदकी, उरई, राठ, हमीरपुर, मौदहा, महोबा में परीक्षाएं आयोजित की गईं हैं। बताया कि प्रथम चरण की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक विद्यालय से दो सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का चयन कर एक टीम बनाई जाएगी जो प्रतियोगिता के अंतिम चरण में मेगा फाइनल में प्रतिभाग करेगी जो केसीएनआई परिसर में आठ नवंबर को संपन्न होगा। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से जनपदीय विजेता टीम बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान शिक्षा का ताज पहनेगी। परीक्षा का परिणाम छह नवंबर को वेबसाइट में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed