फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   भाजपा बसपा छोड़कर आए दावेदारों को कांग्रेस ने अपनाया

भाजपा बसपा छोड़कर आए दावेदारों को कांग्रेस ने अपनाया

Fri, 03 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा बसपा छोड़कर आए दावेदारों को कांग्रेस ने अपनाया

विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव में भाजपा व बसपा छोड़कर आए दो दावेदारों को अध्यक्ष पद के लिए टिकट दिया है। अपनी पार्टी के एक मात्र कार्यकर्ता को टिकट दिया गया है। वह भी सेवानिवृत अधिशासी अधिकारी हैं।
शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका चित्रकूटधाम से सावित्री देवी श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है। अभी तक सावित्री देवी के पति सुशील श्रीवास्तव बसपा पार्टी से जुड़े थे और बसपा से टिकट मांगा था। जब बसपा ने टिकट नहीं दिया तो इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और टिकट की दावेदारी की। इसी तरह से राजापुर नगर पंचायत सीट भाजपा के वरिष्ठ कार्यक र्ता सुभाष अग्रवाल को टिकट दिया गया है। सुभाष राजापुर क्षेत्र में भाजपा व व्यापारी नेता के रूप में जाने जाते हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा के आवेदन वाली सूची में उन्होंने भी आवेदन किया था लेकिन अचानक नाम हाईकमान तक न जाने की जानकारी होने पर इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता लेकर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। मानिकपुर नगर पंचायत से रामेश्वर द्विवेदी को टिकट दिया गया है। यह सेवानिवृत अधिशासी अधिकारी हैं और वरिष्ठ कांग्रेसी देवानंद कंचनी के रिश्तेदार भी हैं। पंकज मिश्रा ने बताया कि घोषित किए गए प्रत्याशियों की जनता के बीच अच्छी पैठ है। जिसके मद्दे नजर उनको टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

--इनसेट
जाने क्यों भाजपा की सूची में हो रही देरी
चित्रकूट। पहले सपा अब कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची जारी कर दी है लेकिन सबको भाजपा की सूची का इंतजार है। यहां तक कि अन्य दलों के दावेदार भी भाजपा प्रत्याशी को जानने के लिए उत्सुक हैं। जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने बताया कि हाईकमान के पास पूरी जानकारी है। पहले उम्मीद थी कि सूची बुधवार की शाम को जारी होगी लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसमें देरी हुई है। गहन मंथन के बाद ही पार्टी जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। शनिवार को सूची जारी होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा बसपा छोड़कर आए दावेदारों को कांग्रेस ने अपनाया
- कांग्रेस ने भी निकाय चुनाव के खोले पत्ते
- अब सिर्फ भाजपा के टिकट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed