फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   परिवार नियोजन के बारे में किया जा रहा जागरूक जिसमें महिलाएं आगे पुरूष पीछे

परिवार नियोजन के बारे में किया जा रहा जागरूक जिसमें महिलाएं आगे पुरूष पीछे

Sat, 16 Feb 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
परिवार नियोजन के बारे में किया जा रहा जागरूक जिसमें महिलाएं आगे पुरूष पीछे
1400 नवदंपति को दी नई किट
विज्ञापन

चित्रकूट। जनपद में नव विवाहित जोड़ों को नई पहल किट वितरित कर परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मिशन परिवार विकास के तहत जिले में अब तक लगभग 1400 नव युगल को यह किट वितरित की जा चुकी है।
सीएमओ ने बताया है कि मिशन परिवार विकास के तहत नव दंपति को नई पहल किट वितरित की जा रही है। साथ ही किट के जरिए नव दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जब तक उन्हें बच्चा नहीं चाहिये, तब तक परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का इस्तेमाल कर अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि नव विवाहित जोड़ों को दी जाने वाली नई पहल किट में कंडोम, रोज खाने वाली गर्भ निरोधक टैबलेट, एक सीसा, एक कंघा व एक छोटी तौलिया दी जा रही है। इसके साथ जोड़ों को स्वास्थ्य मंत्री का संदेश पत्र दिया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि नई पहल किट वितरित करने की जिम्मेदारी आशाओं को दी गई है। वर्तमान में जनपद में 842 आशाएं यह काम कर रही हैं। एक पहल किट देने के एवज में आशा को 100 रुपये का अतिरिक्त इनाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4207 महिला ने अपनाया परिवार नियोजन 16 पुरुष नसबंदी
चित्रकूट। नसबंदी कराने के मामले में पुरुष वर्ग बेहद फिसड्डी है जबकि एक साल के अंदर महिलाओं ने परिवार नियोजन को लेकर इसमें बेहद जागरूकता दिखाई है। जिला परिवार कल्याण विशेषज्ञ कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 तक जिले में लगभग 16 पुरुषों ने नसबन्दी कराई है। वहीं लगभग 4207 महिलाओं ने आईयूसीडी ,कापर टी, लगवाई जबकि 2435 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी प्रसव के तुरंत बाद कापर टी लगवाई। उन्होंने बताया कि मिशन परिवार विकास के तहत सारथी वाहन भी गांव गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed