{"_id":"5bf05221bdec2269317ca0de","slug":"71542476321-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली में हजारों कार्यकर्ता जिले से बांदा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली में हजारों कार्यकर्ता जिले से बांदा रवाना
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक रैली में हजारों कार्यकर्ता जिले से बांदा रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बाइक रैली में शनिवार की सुबह हजारों भाजपाई बाइक से बांदा के लिए रवाना हुए। सांसद विधायक समेत अन्य पदाधिकारी और बूथ कार्यकर्ता बाइक से शहर का भ्रमण करने के बाद बांदा की रैली में शामिल होने निकले। रैली के दौरान जमकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ी। यहां तक कि मानिकपुर विधायक समेत सदर विधायक व सांसद भी बिना हेलमेट बाइक पर दिखे।
तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार बांदा में मंडलीय बाइक रैली में शामिल होने के लिए हर बूथ से पांच बाइक के साथ कार्यकर्ता निकले। सुबह से ही शहर की सड़कों पर भाजपाई झंडे के साथ दिखे। दोनों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बांदा पहुंचे। कई स्थानों पर सांसद से लेकर विधायकों ने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया लेकिन जैसे ही मीडिया की टीम को देखा तो इन सभी ने हेलमेट पहन लिया। कई लोगाें ने हाथ में हेलमेट दिखाकर बताया कि बस अभी उतारा है।